देश की खबरें | भाजपा आप के चुनाव प्रचार को रोकने, मतदाताओं को डराने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने और मतदाताओं को डराने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने और मतदाताओं को डराने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।

केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के सारे कर्मी भाजपा के साथ हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए कोई नहीं है। एक थाना प्रभारी (एसएचओ) ने मुझे बताया कि उन्हें हमारी रैलियों को बाधित करने के लिए गृह मंत्रालय से सीधे निर्देश मिलते हैं।’’

इस प्रेस वार्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भी संबोधित किया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देना होगा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे डर है कि इस बार मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा सकता है।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा को दिल्ली में ‘‘ऐतिहासिक हार’’ का सामना करना पड़ा है और इसलिए उसके कार्यकर्ता पुलिस के समर्थन से गुंडागर्दी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस भाजपा के अभियान में मदद कर रही है और उनके (भाजपा के) कार्यकर्ताओं का समर्थन कर रही है जो आप के चुनावी प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं।’’

आतिशी और भारद्वाज ने भी इसी तरह की चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कालकाजी में आप के कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया, जहां से वह फिर से चुनाव लड़ रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रमेश बिधूड़ी (कालकाजी सीट पर आतिशी के भाजपा प्रतिद्वंद्वी) हमारे कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए धमकी दे रहे हैं। हम भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में शिकायत दर्ज कराएंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता निर्वाचन क्षेत्र में आप के घर-घर जाकर किए जा रहे प्रचार अभियान में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा पांच फरवरी को चुनाव होने वाले हैं, जिसके नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। वर्ष 2020 में 70 में से 62 सीटें हासिल कर आप ने शानदार जीत दर्ज की थी, जिसके बाद पार्टी का लक्ष्य लगातार तीसरी बार सत्ता में आना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट