देश की खबरें | भाजपा सत्ता में बने रहने के लिये धर्म के नाम पर लोगों गुमराह कर रही है : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को भाजपा पर लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पहले राजस्थान की जनता को भ्रमित किया, अब लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश की जनता को मोदी और श्री राम मंदिर के नाम पर गुमराह कर रही है।

जयपुर, दो जनवरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को भाजपा पर लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पहले राजस्थान की जनता को भ्रमित किया, अब लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश की जनता को मोदी और श्री राम मंदिर के नाम पर गुमराह कर रही है।

डोटासरा मंगलवार को सूरतगढ़ रोड स्थित केएलएम होटल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत संकल्प अभियान चला रही है लेकिन इसकी आड़ में मोदी- मोदी और श्री राम मंदिर का ही जिक्र कर रही है।‌

उन्होंने कहा, ‘‘अभियान के तहत भाजपा का देश को विकसित करने का विजन क्या है, किसी को कुछ पता नहीं, बस लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह किया जा रहा है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जा सके।’’

उन्होंने कह, ‘‘भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जा सके।’’

उन्होंने कहा प्रदेश में किसी को नहीं पता कि भजनलाल सरकार क्या करेगी। भाजपा को प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करना चाहिए लेकिन वह जनता को कुछ नहीं समझती।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को अपने अधीन कर लिया है और अब तो यह भी संशय है कि आगामी लोकसभा चुनाव होंगे भी या नहीं।

उन्होंने कहा भाजपा के पास बताने के लिये कुछ नहीं है और कांग्रेस के पास बताने को बहुत कुछ है। अशोक गहलोत सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक मिनट भी गंवाए बिना वे इस चुनाव को जीतने के लिए सारा जोर लगा दें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकरणपुर सीट पर भाजपा को जबरदस्त झटका लगेगा और जनता को कुछ नहीं समझने वाली भाजपा इस हार के बाद जनता को समझने लगेगी ।

प्रदेश के श्रीकरणपुर सीट पर पांच जनवरी को मतदान होगा जहां बुधवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यहां कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की वजह से इस सीट पर चुनाव रद्द हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\