देश की खबरें | भाजपा विकल्प न होने के कारण सत्ता में है : ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि जिस दिन लोगों को एक उचित विकल्प मिल जाएगा, उस दिन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।

कोलकाता, आठ मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि जिस दिन लोगों को एक उचित विकल्प मिल जाएगा, उस दिन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।

बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी को अन्य विपक्षी खेमों के साथ वैकल्पिक ताकत बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए।

उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा अब भी सत्ता में इसलिए है क्योंकि कोई विकल्प नहीं है। जिस दिन विकल्प मिल जाएगा, उसे बाहर कर दिया जाएगा।’’

पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर पुन: निर्वाचित बनर्जी ने नयी राज्य समिति का गठन किया जिसमें ज्यादातर उनके वफादार शामिल हैं। पार्टी में पुराने नेताओं और युवा नेताओं के बीच सत्ता को लेकर चल रहे कथित संघर्ष के बीच यह समिति गठित की गयी है।

टीएमसी सुप्रीमो ने सुब्रत बख्शी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और पार्थ चटर्जी को महासचिव पुन: नियुक्त किया। उन्होंने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा और 19 प्रदेश महासचिवों समेत करीब 20 उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए।

बैठक में टीएमसी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर भी मौजूद थे और उन्हें पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए देखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट