देश की खबरें | भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है, कांग्रेस ईवीएम को दोष देगी : सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को खारिज करते हुए रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी आठ अक्टूबर को घोषित परिणामों के बाद तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।

चंडीगढ़, छह अक्टूबर हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को खारिज करते हुए रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी आठ अक्टूबर को घोषित परिणामों के बाद तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।

सैनी ने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को दोषी ठहराएगी।

अधिकतर एग्जिट पोल में हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को आगे बताया गया है।

एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी के बारे में पूछे गए सवाल पर सैनी ने कहा, “आठ अक्टूबर को हम सरकार बनाने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “8 तारीख को जनता देगी जवाब, और ये (कांग्रेस) कहेंगे ईवीएम है खराब।”

यह पूछे जाने पर कि 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा कितनी सीटें जीतेगी, सैनी ने कहा, ‘‘मैंने कहा है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में किये गये कार्यों के आधार पर सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है और इसी काम के आधार पर पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

हरियाणा के लिए एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया था और उत्तराखंड में भी पार्टी को आगे दिखाया गया था।

सैनी ने कहा, “एग्जिट पोल का अपना सिद्धांत होता है और उनकी अपनी व्यवस्था होती है, लेकिन हम जमीन पर काम करते हैं। हमारे नेता सीधे जनता से जुड़े होते हैं। हरियाणा की जनता चाहती है कि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आए। हम तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।”

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ, तथा कई एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो एक दशक के बाद वापसी की उम्मीद कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट