देश की खबरें | भाजपा 'गुंडागर्दी' कर रही है, इससे देश को होगा नुकसान: ‘आप’ नेता संदीप पाठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ‘आप’ के विधायकों को फोन कर पार्टी छोड़ने या परिणाम भुगतने के लिए कहा जा रहा है।

नयी दिल्ली, 28 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ‘आप’ के विधायकों को फोन कर पार्टी छोड़ने या परिणाम भुगतने के लिए कहा जा रहा है।

पाठक ने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज यहां एक अदालत में पेश किए जाने से पहले की है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) "गुंडागर्दी" कर रही है और इससे देश को नुकसान होगा।

‘आप’ नेता ने कहा, “ हर जगह आम आदमी पार्टी के विधायकों को फोन किया जा रहा है। (फोन करने वाले) कह रहे हैं “जो चाहिए, बोलो, मिल जाएगा, नहीं आये तो तुम्हारी ख़ैर नहीं”।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली और पंजाब की जनता ने इतनी उम्मीद से केजरीवाल को चुना है, और यह जनता का अधिकार है । भाजपा यह गुंडागर्दी किसी पार्टी से नहीं कर रही है बल्कि देश के साथ कर रही है। इसका नुक़सान किसी पार्टी को नहीं है बल्कि देश को होगा।”

पाठक को ‘एक्स’ पर जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उन्हें उस भाजपा नेता का नाम बताने की चुनौती दी जिसने किसी आप विधायक को फोन कर प्रलोभन दिया हो।

उन्होंने आरोप लगाया, “ सच यह है कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के किस्सों के चलते ‘आप’ का कुनबा बिखर रहा है।”

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं।

अपनी पोस्ट में पाठक ने यह भी कहा कि देश को तोड़ने के लिए पहले भी ऐसे कई प्रयास अंग्रेजों, मुग़लों द्वारा किए गए हैं और इसका इतिहास गवाह है कि वे सारे प्रयास असफल हुए। उन्होंने कहा, “भाजपा का भी यह प्रयास असफल होगा।”

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने सुबह आईटीओ मेट्रो स्टेशन गेट के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया। 'मैं भी केजरीवाल' लिखा हुआ एप्रन पहने पार्टी कार्यकर्ता लोगों को पर्चे बांटते भी दिखे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट