देश की खबरें | ‘राष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है भाजपा : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर कहा कि सत्तारूढ़ दल ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है। मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्र प्रथम' भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मेरा गौरव, मेरी प्रेरणा है।”

गोरखपुर, छह अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर कहा कि सत्तारूढ़ दल ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है। मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्र प्रथम' भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मेरा गौरव, मेरी प्रेरणा है।”

उन्होंने कहा, “आज (रविवार को) भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि अपने घर/कार्यालय पर भाजपा के ध्वज को फहराएं और भाजपा विकास भारत के साथ अपनी तस्वीर साझा करें।”

योगी ने कहा, “यह भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।”

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया।

इस अवसर पर योगी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ तस्वीर खींची और सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में पार्टी का झंडा फहराने के अवसर पर सांसद रविकिशन, भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और विधान पार्षद डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट