ताजा खबरें | भाजपा बंगाल के लोकाचार के खिलाफ है: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंगाल के लोकाचार के खिलाफ है और लोगों को इसे खारिज करना चाहिए।

दुबराजपुर/जमालपुर (पश्चिम बंगाल), 27 अप्रैल तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंगाल के लोकाचार के खिलाफ है और लोगों को इसे खारिज करना चाहिए।

बीरभूम सीट से तृणमूल उम्मीदवार शताब्दी रॉय के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अभी तक राज्य के गरीब जॉब कार्ड धारकों की 100 दिन की मजदूरी के लिए धन जारी नहीं किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा, ‘‘भाजपा को वोट न दें। वे बंगाल विरोधी हैं। वे स्वामी विवेकानन्द जैसी विभूतियों का सम्मान नहीं करते, वे ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ देते हैं, वे नहीं जानते कि रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कहां हुआ था। उनके द्वारा नियुक्त लोग अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन जैसे बंगाल के गौरव को बेदखल करने की कोशिश करते हैं।’’

बर्धमान पूर्वी सीट से तृणमूल उम्मीदवार शर्मिला सरकार के समर्थन में जमालपुर में एक जनसभा में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर ‘‘मछली खाने वालों को हिंदू विरोधी’’ करार देने का आरोप लगाया।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘भाजपा को विभिन्न समुदायों की विशिष्ट धार्मिक परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे बहुलवाद को नहीं जानते। क्या आप तय करेंगे कि मुझे किससे बात करनी चाहिए, किसके साथ चलना चाहिए?’’

पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘‘हम इतनी भीषण गर्मी में इतने लंबे समय तक चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन भाजपा लोगों को परेशान करना चाहती है, वे चाहते हैं कि लोगों को परेशानी हो। इससे उनके बंगाल विरोधी रवैये का पता चलता है।’’

उन्होंने भाजपा पर तृणमूल जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘चूंकि हम बंगाल में भाजपा की चुनौती का मुकाबला कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के पीछे केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया है।’’

अभिषेक ने कहा, ‘‘मेरे बुजुर्ग माता-पिता से लेकर मेरी पत्नी तक, मेरे परिवार के सभी सदस्यों को बार-बार सीबीआई और ईडी द्वारा परेशान किया गया है, लेकिन कुछ भी उजागर नहीं हुआ। मेरे परिवार को निशाना क्यों बनाया गया, जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है?’’

इससे पहले दुबराजपुर में मनरेगा के मुद्दे पर उन्होंने सवाल किया, ‘‘आपने (भाजपा) इस पर कोई श्वेतपत्र क्यों नहीं जारी किया।’’

तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘आप श्वेतपत्र की हमारी मांग पर चुप क्यों हैं, जिसमें विवरण होगा कि क्या वास्तव में लाखों जॉब कार्ड धारक लोगों के लिए कोई धनराशि जारी की गई है जिन्होंने ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत की, फिर भी उन्हें केंद्र से एक भी पैसा नहीं मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘2014 से पहले, रसोई गैस की कीमत प्रति सिलेंडर 400 रुपये थी। अब यह 1000 रुपये तक पहुंच गई है। अगर ‘ट्रेलर’ ऐसे अच्छे दिन के लक्षण दिखाता है, तो अंदाजा लगा सकते हैं कि असली फिल्म क्या होगी।’’

अभिषेक ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कन्याश्री, रूपश्री, लक्ष्मी भंडार समेत कई सामाजिक कल्याण योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के हर किसी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये पहुंचाने के वादे अभी भी अधूरे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\