देश की खबरें | भाजपा मेरी पार्टी और परिवार के पीछे पड़ी है, लेकिन हम डरते नहीं हैं: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके उनकी पार्टी के लोगों और परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही है।

कोलकाता/बांकुड़ा (प. बंगाल),19 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके उनकी पार्टी के लोगों और परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही है।

बनर्जी ने बांकुड़ा में पार्टी की एक रैली को कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए यह बात कही। बनर्जी के इस बयान से पहले, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके भतीजे तथा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में निजाम पैलेस स्थित अपने कार्यालय में शनिवार को तलब किया है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘भाजपा हमारी पार्टी के प्रत्येक व्यक्ति तथा मेरे परिवार के पीछे पड़ी है, लेकिन हम उनसे डरते नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि अभिषेक को सीबीआई द्वारा समन भेजे जाने के पीछे भाजपा का हाथ है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा हमारे अभियान की सफलता से भयभीत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जबतक भाजपा केन्द्र से बेदखल नहीं हो जाती उसकी निरंकुशता के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।’’

गौरतलब है कि बनर्जी को अंत समय में कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये रैली को संबोधित करना पड़ा, क्योंकि अभिषेक बनर्जी को शनिवार को सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए कोलकाता के लिए निकलना पड़ा।

शोभना सुरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड