देश की खबरें | ‘गुंडों, बलात्कारियों’ की पार्टी है भाजपा : आप विधायक आतिशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी को ‘गुंडों और बलात्कारियों’ की पार्टी बताया।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी को ‘गुंडों और बलात्कारियों’ की पार्टी बताया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार युवा मोर्चा के आठ कार्यकर्ताओं को भाजपा ने कल ही सम्मानित किया था।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कालकाजी से आप विधायक आतिशी ने कहा कि इन आठ लोगों को माला पहनाकर और सम्मान देकर भाजपा ने अपना ‘असली चेहरा’ दिखाया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के आठ कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पर सम्मानित किया। ये कार्यकर्ता 30 मार्च को केजरीवाल के आवास पर कथित रूप से हमला करने के मामले में जेल में बंद थे और हाल ही में जमानत पर बाहर आए हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में इन कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी।

आतिशी ने आरोप लगाया कि युवा मोर्चा के इन आठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करके भाजपा ने दिखा दिया है कि वह ‘‘गुंडों, लुच्चों लफंगों का सम्मान करती है।’’

विधायक ने कहा, ‘‘ऐसा करके उन्होंने (भाजपा) देशभर के अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि पार्टी उन लोगों को बढ़ावा देगी जो तोड़फोड़ और छेड़खानी करेंगे।’’

आतिशी ने कहा कि गुंडागर्दी और उसे बढ़ावा देना भाजपा के डीएनए में है।

विधायक ने कहा, ‘‘भाजपा अब भारतीय गुंडा पार्टी है। यह गुंडों, बलात्कारियों और छेड़खानी करने वालों की पार्टी है।’’

आतिशी ने कहा कि भाजपा ऐसे नेताओं का सम्मान करती है, उन्हें बढ़ावा देती है और यहां तक कि सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद देकर उनका सम्मान देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट