देश की खबरें | भाजपा प्रभारी अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक बैठक रविवार को यहां पार्टी कार्यालय में हुई जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

जयपुर, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक बैठक रविवार को यहां पार्टी कार्यालय में हुई जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

अग्रवाल ने कहा, “ कि राजनीति की दो जातियां होती हैं, एक सत्ता और दूसरी संगठन। हमें संगठन को मजबूत बनाते हुए हर जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।”

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, अग्रवाल ने राज्य में विधानसभा की पांच सीट पर भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा, “आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत ही है कि आज हम उपचुनाव में पांच सीटें जीतकर आए हैं।”

उन्होंने कहा कि विधानसभा की चौरासी और दौसा सीट पर भी भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है, ऐसे में वहां की जनता का भी अभिनंदन और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद जिन्होंने रात दिन मेहनत की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया।

उन्होंने कहा कि उपचुनावों में कांग्रेस पूरी तरह पिछड़ गई है कांग्रेस के बड़े नेताओं की बोलती बंद हो गई है।

इसके अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की संगठन संरचना बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होती है।

वहीं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बूथ से लेकर जिले तक संगठन की संरचना सबसे महत्वपूर्ण काम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी