देश की खबरें | राष्ट्रवाद की आड़ में देश को खोखला कर रही है भाजपा: गोहिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर शनिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह देश को खोखला करने की कोशिश कर रही है।

जयपुर, नौ जुलाई कांग्रेस के सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर शनिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह देश को खोखला करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आतंकवाद पर राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रही है। लेकिन आज जो हालात हैं और जिस तरह से एक के बाद एक घटनाओं में लगातार आतंकियों तथा अपराधियों के तार भाजपा से जुड़े मिले हैं, ऐसे में सवाल पूछना जरूरी हो जाता है।’’

गोहिल ने कहा, ‘‘आप भी सोचिए और समझिए कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश के साथ कितना घिनौना खेल खेल रही है... हम आप सभी से अपील करते हैं कि भाजपा के खोखले राष्ट्रवाद को पहचानिए।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने भाजपा पर आतंकवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए शनिवार को देश के 22 शहरों में संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन किया। गोहिल ने आरोप लगाया, ‘‘एक के बाद एक कई आतंकवादियों के तार भाजपा से जुड़ने के सबूत मिले हैं। भाजपा का आतंकवाद से नाता है, यह रिश्ता क्या कहलाता है? सत्ता के लिए अपराध सिद्ध आतंकवादी को भी पार्टी का टिकट। भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं के तार आतंक से जुड़े हैं, कोई गला काट रहा है, कोई आतंकियों को हथियार, पैसे और खुफिया जानकारी दे रहा है। यह कैसा भाजपा का राष्ट्रप्रेम?’’

उन्होंने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी की तस्वीरें भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ आने पर सवाल उठाया।

गोहिल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी निकला जिसकी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी तस्वीर आई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए कि कड़ी सुरक्षा और खुफिया जानकारी के बावजूद इन लोगों ने उनके साथ तस्वीरें कैसे ले लीं।

गोहिल ने कहा, ‘‘जब-जब देश में भाजपा के खिलाफ आक्रोश उठता है, तब-तब भाजपा अपनी पार्टी में रहे लोगों से ऐसी घटना को अंजाम दिलवाती है कि जनता का ध्यान भटक जाए।’’

हाल ही में हुई घटनाओं की एक सूची जारी करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘न ये राम के हैं, न रहीम के, ये सिर्फ वोट बैंक के हैं। राम का मरे, रहीम का मरे ... भाजपा का वोट बैंक भरे। न हिंदू के हैं, न मुसलमान के हैं, ये सिर्फ खुदगर्जी के हैं।’’

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड