देश की खबरें | मंत्रिपरिषद विस्तार पर भाजपा आलाकमान लेगा फैसला : बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंत्रिपरिषद विस्तार के लगातार बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को संकेत दिया कि वह इस बाबत भाजपा आलाकमान की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।

बेंगलुरु, 24 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंत्रिपरिषद विस्तार के लगातार बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को संकेत दिया कि वह इस बाबत भाजपा आलाकमान की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।

बोम्मई ने आगामी 28 जनवरी को अपनी सरकार के छह महीने पूरे होने के मद्देनजर कहा कि इस मौके पर वह एक बुकलेट जारी करेंगे, जिसमें राज्य सरकार की उपलब्ध्यिों का विवरण होगा।

मंत्रिपरिषद विस्तार या फेरबदल से जुड़े सवाल पर बोम्मई ने कहा, ‘‘चार मंत्री पद खाली हैं, जिन पर नियुक्ति की महत्वाकांक्षा होना लाजिमी है। इसमें कोई बुराई भी नहीं है। पार्टी आलाकमान को पता है कि यह कब और कैसे करना है। मैं भी यह मुद्दा आलाकमान के संज्ञान में ला रहा हूं। आलाकमान मुझे जब भी चर्चा के लिए बुलाएगा, मैं उसे पूरा ब्योरा दूंगा।’’

अलग-अलग बोर्ड और निगमों में नियुक्ति के सवाल पर बोम्मई ने कहा कि इस पर पार्टी बैठक में चर्चा होगी और बैठक में निकलने वाले निष्कर्ष के आधार पर संबंधित कदम उठाए जाएंगे।

कर्नाटक में 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले बोम्मई पर मंत्रिपरिषद में फेरबदल या विस्तार का दबाव बढ़ रहा है, ताकि रिक्त मंत्री पदों को भरने के साथ ही उसमें नए चेहरों को भी शामिल किया जा सके।

राज्य मंत्रिपरिषद में कुल 34 मंत्री पद हैं जिसमें अभी मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री ही हैं। कर्नाटक में मंत्रिपरिषद विस्तार या फेरबदल पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही फैसला होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट