देश की खबरें | भाजपा ने मणिपुर से उग्रवाद का सफाया किया : गृह मंत्री अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने मणिपुर को उग्रवाद तथा बंद से पूरी तरह मुक्त किया है और उसे विकास की राह पर लाई है।

इम्फाल, छह जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने मणिपुर को उग्रवाद तथा बंद से पूरी तरह मुक्त किया है और उसे विकास की राह पर लाई है।

शाह ने राज्य में 300 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करने और 1,007 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उग्रवाद को सफाया किया और राज्य के छह जिलों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) हटाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मणिपुर में कांग्रेस के शासन के दौरान उग्रवाद जैसी स्थिति थी। अब वह सर्वश्रेष्ठ शासित छोटे राज्यों में आता है।’’

शाह ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने आठ साल से भी कम समय में पूर्वोत्तर में 3.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 51 बार क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की सरकार मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है। शाह ने कहा कि अगले चुनाव तक मणिपुर मादक-पदार्थ मुक्त प्रदेश बन जाएगा।

संगाईथेल में मणिपुर ओलंपियन पार्क, राज्य द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) में एक निजी वार्ड, मोरेह शहर की जल आपूर्ति योजना, कांगला किले के पूर्वी हिस्से में नोंगपोक थोंग पुल और कांगखुई गुफा में गुफा पर्यटन परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 40 पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई जिनमें से 34 चौकियां भारत-म्यांमा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और छह राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर होंगी।

इससे पहले उन्होंने चुराचंदपुर में जिले के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया और इम्फाल पूर्वी जिला स्थित मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट