देश की खबरें | भाजपा ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘महासंघर्ष’ का संकल्प लिया: जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने सोमवार को कहा पार्टी ने भ्रष्टाचार सहित अनेक मुद्दों को लेकर राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘महासंघर्ष’ का संकल्प लिया है।

जयपुर, 10 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने सोमवार को कहा पार्टी ने भ्रष्टाचार सहित अनेक मुद्दों को लेकर राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘महासंघर्ष’ का संकल्प लिया है।

जोशी ने सवाईमाधोपुर में दो दिवसीय ‘विजय चिंतन’ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने महासंघर्ष का संकल्प लिया है।’’

उन्होंने कहा कि सोमवार को ‘विजय संकल्प’ बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के मार्गदर्शन में तीन सत्र आयोजित किए गए जबकि दो दिन में कुल आठ सत्रों में विभिन्न विषयों पर कार्य योजना तैयार किया गया।

जोशी ने कहा,‘‘कांग्रेस के वंशवाद, तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। विजय संकल्प बैठक में कांग्रेस की लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की विकासवादी सरकार लाने का संकल्प लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस वादाखिलाफी का शिकार हुए किसान 12 जुलाई को झुंझुनू में सरकार का महा घेराव करेंगे।

जोशी ने कहा कि 18 जुलाई को अजमेर में युवा राजस्थान लोक सेवा आयोग(आरपीएससी) के कार्यालय के बाहर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि विधानसभा का सत्र 14 जुलाई को शुरू होगा और हम अलग- अलग मुद्दो पर रोज सरकार को घेरेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, ‘‘राज्य में हर बूथ पर कमल खिलेगा...राजस्थान का स्वाभिमान, गौरव वापस लौटाने के संकल्प के साथ भाजपा 2023 और 2024 में विजय की तैयारी कर चुकी है।’’

पार्टी की ‘विजय संकल्प चिंतन बैठक’ में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन (महामंत्री) चंद्रशेखर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स