ताजा खबरें | भाजपा ने देश के भ्रष्टाचारियों, अपराधियों, माफिया को अपने गोदाम में रख लिया : अखिलेश यादव

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सपा प्रमुख ने एटा लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए 'चुनावी बॉण्ड' का मुद्दा भी उठाया और दावा किया कि मौजूदा महंगाई की वजह चंदे के रूप में की गई यह वसूली है।

सपा प्रमुख ने एटा लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए 'चुनावी बॉण्ड' का मुद्दा भी उठाया और दावा किया कि मौजूदा महंगाई की वजह चंदे के रूप में की गई यह वसूली है।

यादव ने आरोप लगाया, ''भाजपा ने जो चंदा लिया वह चंदा नहीं है, बल्कि वह वसूली है...और भाजपा के लोग चुनावी बॉण्ड के बारे में बात नहीं करना चाहते।''

उन्होंने कहा, ''देश में जितने भी भ्रष्‍टाचारी, अपराधी, माफिया हैं, भाजपा ने उन्हें अपने गोदाम में रख लिया। उसने इतना बड़ा गोदाम बनाया कि हर दल के लोगों को इसमें जगह दे दी। बैंकों को लूटने और उसके साथ धोखाधड़ी करने वाले लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं।''

सपा प्रमुख ने राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार पर साजिश के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह ऐसा इसलिए करती है ताकि युवाओं को नौकरी न देनी पड़े।

उन्होंने युवाओं से संपर्क साधने की कोशिश करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने नौकरी व रोजगार तो छीना ही, आपका (युवाओं का) एक-तिहाई जीवन भी बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि नौकरी व रोजगार न मिलने से युवाओं का भविष्य अंधकार में है, और उनकी जल्द शादी होने की संभावना भी कम नजर आ रही है।

सपा प्रमुख ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार द्वारा पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सत्ता में आने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

यादव ने यह भी कहा कि अग्निपथ योजना से देश की सीमाओं की सुरक्षा नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सत्ता में आने पर इस व्यवस्था को खत्म कर पुरानी व्यवस्था (स्थायी भर्ती) लागू की जाएगी।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से भी संपर्क साधने की कोशिश करते हुए कहा कि ‘‘खाकी वर्दी’’ वाले सोचते हैं कि इनकी नौकरी स्थायी है, लेकिन भाजपा यदि फिर से सत्ता में आ गई तो इनकी नौकरी तीन साल की हो जाएगी।

हाल के दिनों में अपने कई सहयोगियों के पार्टी छोड़कर अन्यत्र जाने पर सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा, "जो लोग जा रहे हैं, उन्होंने हमें नहीं छोड़ा है। हम चुनाव जीतेंगे और उन्हें फिर अपने साथ में लाएंगे।"

उन्होंने दावा किया कि पहले चरण से ही 'इंडिया गठबंधन' बढ़त बना चुका है और जो पश्चिम से हवा चली है और यहां (तीसरे चरण के चुनाव क्षेत्रों) से गुजर कर जाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि यहां के नौजवान, किसान भाजपा का पूरा का पूरा सफाया करेंगे।''

यादव ने मुनाफाखोरी और जमाखोरी का सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के संरक्षण में पूंजीपति गोदाम बनाकर किसानों की पैदावार खरीद रहे और उन्हीं गोदामों में किसानों की पैदावार रखकर बाजार को नियंत्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब किसान की फसल तैयार होती तो ये सस्‍ते दामों पर खरीद रहे और जब बाजार में भाव बढ़ जाता तो ये उद्योगपति मुनाफा कमा रहे हैं।

यादव ने सरकार द्वारा गरीबों को मुफत दिये जाने वाले राशन की चर्चा करते हुए कहा कि ये लोग जो गरीबों को राशन दे रहे हैं, वह उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि संपन्न लोग शहर में पौष्टिक आटा खा रहे हैं और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो हम पौष्टिक आटा के साथ आपका मोबाइल चले, उसके लिए फ्री डाटा भी देंगे।

यादव ने मतदाताओं से संविधान और आरक्षण बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील करते हुए कहा कि संविधान खत्म हुआ तो आपको वोट देने का अधिकार नहीं रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के लोग पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार से घबरा गये हैं।

भाजपा द्वारा परिवारवाद का आरोप लगाये जाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ये जो लोग परिवारवाद-परिवारवाद चिल्ला रहे हैं, वे हमारे पीडीए परिवार से घबरा गये हैं। यह पीडीए परिवार एनडीए को हराने जा रहा है।

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ‘‘आरक्षण और संविधान’’ बचाने के लिए पूरी ताकत से सपा को जिताने में जुटी हुई है।

एटा में, पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह भाजपा उम्मीदवार हैं जिनके खिलाफ कांग्रेस समर्थित समाजवादी पार्टी के देवेश शाक्य चुनाव मैदान में हैं।

कल्‍याण सिंह अपनी जन क्रांति पार्टी से 2009 में एटा से चुनाव जीते थे, जबकि उनके पुत्र राजवीर सिंह 2014 और 2019 में यहां भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए थे।

एटा में, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\