देश की खबरें | भाजपा हमेशा सच्चाई के पक्ष में खड़ी रही है: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी हमेशा सच्चाई के लिए खड़ी रहती है जबकि कांग्रेस हमेशा समाज के खिलाफ कुछ ‘‘शरारतपूर्ण’’ करती रही है।

चिकमगलुरू, (कर्नाटक), 21 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी हमेशा सच्चाई के लिए खड़ी रहती है जबकि कांग्रेस हमेशा समाज के खिलाफ कुछ ‘‘शरारतपूर्ण’’ करती रही है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उनके नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति के तहत उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी (केएफडी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले वापस लिए थे।

उन्होंने बुद्धिजीवियों और पेशेवरों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने (भाजपा) यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक जिम्मेदार सरकार हो, एक उत्तरदायी सरकार हो, एक ऐसी सरकार हो जो कार्य करे, एक ऐसी सरकार जो निर्णय ले और एक ऐसी सरकार जो अपेक्षाओं पर खरा उतरे।’’

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा पेश किया गया बजट महिला सशक्तीकरण, युवाओं को प्रोत्साहन, किसानों को मजबूत करने और मजदूरों के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी विचारधारा आधारित है। हम अपनी विचारधारा पर अड़े हुए हैं। हम एक कैडर आधारित पार्टी हैं और हमारी पार्टी के बड़े पैमाने पर समर्थक हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन, विभाजन, फूट डालो और राज करो, वोट बैंक और वंशवादी राजनीति में विश्वास करती है और यह सब उसके लक्षण हैं।

पीएफआई के ‘हत्यारे दस्ते’ द्वारा प्रवीण नेट्टारू (युवा भाजपा कार्यकर्ता) की हत्या का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘आज हम सभी जानते हैं कि पीएफआई एक प्रतिबंधित संगठन है। हम सभी पीएफआई की गतिविधियों को जानते हैं, लेकिन यह सिद्धारमैया का योगदान है कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए पीएफआई के खिलाफ 175 मामले वापस ले लिए और 1,600 पीएफआई और केएफडी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका क्या मतलब है? यह तुष्टिकरण क्यों? आप कानून और व्यवस्था की स्थिति के साथ क्यों खेल रहे हैं? क्योंकि आप वोट बैंक की राजनीति में विश्वास करते हैं।’’

भ्रष्टाचार के बारे में बोलने के लिए सिद्धारमैया और कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने पूछा, ‘‘लोकायुक्त संस्था को किसने हटाया या रोका?

भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से उनकी पार्टी को समर्थन देने और मजबूत करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘आप हमेशा पाएंगे कि भाजपा सच्चाई के लिए है और कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के खिलाफ कुछ ना कुछ शरारत करती रही है।’’

इससे पहले दिन में नड्डा ने आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्रृंगेरी मठ का दौरा किया और ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित मठ के कनिष्ठ संत विधुशेखर भारती से मुलाकात की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि और अरुण सिंह तथा केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि चाहे केंद्र में सरकार हो या कर्नाटक में, यह केवल भाजपा ही है जिसकी नीतियां गरीब समर्थक, मजदूर समर्थक, किसान समर्थक और महिला समर्थक रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत बिजली की खपत में तीसरे और नवीकरणीय ऊर्जा की खपत में छठे स्थान पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘सिद्धरमैया या कांग्रेस के शासनकाल में बिजली कटौती होती थी, लेकिन आज 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। हमने सुनिश्चित किया है कि बिजली कटौती न हो, उसी तरह आप भी सुनिश्चित करें कि भाजपा के लिए कोई बिजली कटौती न हो। यह आपकी जिम्मेदारी है।’’

नड्डा ने दावा किया कि नौ साल पहले भारत की छवि ‘‘नीतिगत पंगुता, भ्रष्टाचार और अंतरराष्ट्रीय दखल नहीं रखने’’ की थी लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय मामलों में देश की छवि बदल चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज का भारत यह निर्णायक नीतिगत फैसले लेता है, यह भ्रष्टाचार मुक्त है और यह प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में एक बड़ी छलांग लगा रहा है।’’

उन्होंने मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत है और हम 200 साल से अधिक समय तक शासन करने वाले अंग्रेजों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।’’

राज्य में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट