देश की खबरें | भाजपा सरकार ने उप्र की शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर सूबे की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि अपने प्रचार पर अरबों रुपये खर्च करने वाली भाजपा सरकार के पास स्कूलों के लिये धन नहीं है।

लखनऊ, 14 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर सूबे की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि अपने प्रचार पर अरबों रुपये खर्च करने वाली भाजपा सरकार के पास स्कूलों के लिये धन नहीं है।

यादव ने यहां एक बयान में कहा, ''सरकार का 10 हजार से ज्यादा प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का फैसला बच्चों के भविष्य को तबाह करने वाला है। भाजपा अपने प्रचार पर अरबों रुपये खर्च करती है लेकिन उसके पास स्कूलों के लिए पैसा नहीं है।''

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''स्कूलों को बंद करना भाजपा की साजिश का हिस्सा है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। भाजपा सरकार स्कूल बंद कर गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है।''

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में अपने एक आदेश में 50 से कम बच्चों वाले प्राथमिक स्कूलों का पास के ही विद्यालय में विलय करने को कहा था। विपक्षी दल सरकार के इस फैसले का लगातार विरोध कर रहे हैं।

सपा प्रमुख ने कहा, ''भाजपा के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी और रोजगार जैसे मुद्दे कभी नहीं रहे। प्रदेश में हजारों की संख्या में स्कूलों को बंद करने का सीधा असर बालिकाओं की शिक्षा पर पड़ेगा। गांव में गरीब परिवार की बच्चियां घरों से दूर कैसे स्कूल जाएंगी?''

यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश के भविष्य को खराब कर रही है और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में राज्य को पीछे धकेल रही है। भाजपा चाहती है कि गरीब, पिछड़े, दलित शिक्षा से दूर रहे। अगर वे पढ़ लिख जायेंगे तो भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करेंगे और सवाल पूछेंगे। भाजपा सवालों से डरती है। लोगों को शिक्षित करने के बजाय उन्हें अशिक्षित बनाए रखना चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा की चालों को समझ रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की शिक्षा विरोधी सरकार को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\