देश की खबरें | भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को किया बर्बाद : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच जगह-जगह बिजली कटौती किये जाने को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

लखनऊ, 14 जून समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच जगह-जगह बिजली कटौती किये जाने को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

यादव ने यहां एक बयान में कहा, ''भाजपा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। बिजली की उपलब्धता सिर्फ कागजों पर है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करने वाली भाजपा सरकार के राज में अघोषित बिजली कटौती के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।''

उन्होंने कहा, ''बिजली का महंगा बिल भरने के बाद भी लोग गर्मी में उबल रहे हैं। प्रदेश में प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों की परेशानियों से बेखबर भाजपा के नेता टिफिन खाने का नाटक कर रहे हैं।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''भाजपा सरकार छह साल से सत्ता में है मगर भाजपा ने विद्युत संकट से उबारने के लिए कुछ किया ही नहीं। सरकारी नकारापन के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। खुद प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) जी के संसदीय क्षेत्र (वाराणसी) में 24 घंटे की जगह हफ्ते में 24 घंटे बिजली आ रही है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अनेक स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। कई स्थानों पर कई-कई घंटे तक बिजली की कटौती किये जाने की खबरें हैं।

ऊर्जा विभाग के सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग और आपूर्ति में ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने के लिये मजबूरन कटौती की जा रही है।उनका कहना है कि इसके अलावा स्थानीय स्तर पर पारेषण लाइन में बार-बार खराबी आने के कारण भी दिक्कत हो रही है।

ऊर्जा विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इस वक्त बिजली की कुल मांग 27 हजार 368 मेगावाट है और लगभग इतनी ही बिजली की आपूर्ति भी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज