ताजा खबरें | भाजपा सरकार ने केजरीवाल को जेल में डाला, क्योंकि वह जनता के कल्याण के बारे में सोचते हैं : संजय सिंह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे इसलिए डाल दिया है क्योंकि वह हमेशा जन कल्याण के बारे में सोचते हैं।

कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे इसलिए डाल दिया है क्योंकि वह हमेशा जन कल्याण के बारे में सोचते हैं।

सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने लोगों को मुफ्त बिजली दी और अन्य सुविधाएं दीं लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें जेल भेज दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘देश ‘तानाशाही काल’ से गुजर रहा है। हरियाणा के ‘लाल’ अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी से पढ़ाई की, लेकिन देश की सेवा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी।’’

आप सांसद ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली की जनता ने उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सुशासन की मिसाल कायम की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल का दोष सिर्फ इतना है कि वह जनता के हित के बारे में सोचते हैं। आपने (भाजपा) तीन बार के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया? सिंह ने दावा किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोगों में भारी आक्रोश है।’’

आप नेता ने कहा कि कुरुक्षेत्र सीट से उनकी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को समाज के सभी वर्गों से अपार समर्थन मिल रहा है क्योंकि केजरीवाल को ‘‘तानाशाही सरकार’’ ने सलाखों के पीछे डाल दिया है।

सिंह ने कहा, पूरे देश में एक चीज चल रही है और वह है ‘‘जेल का जवाब, वोट से’’।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एकमात्र गारंटी लोगों से बोला गया ‘झूठ’है । साथ ही पूछा कि दो करोड़ नौकरियों के वादे का क्या हुआ।

सिंह ने चुनावी बॉण्ड योजना के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधा और इसे आजादी के बाद से देश का ‘सबसे बड़ा भ्रष्टाचार’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यह सीधे-सीधे हफ्ता वसूली थी।’’

उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' 300 सीट जीतेगा। उन्होंने भाजपा के '400 पार' के नारे को जुमला करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट