देश की खबरें | युवाओं को सरकारी नौकरी के सुनहरे अवसर दे रही है राजस्थान की भाजपा सरकार: भजनलाल शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतर रही है और उन्हें सरकारी नौकरियों के सुनहरे अवसर भी प्रदान कर रही है।

जयपुर, 29 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतर रही है और उन्हें सरकारी नौकरियों के सुनहरे अवसर भी प्रदान कर रही है।

शर्मा ने यहां राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ में युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि इस साल विभिन्न राजकीय सेवाओं के 70 हजार पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि विकसित एवं उत्कृष्ट राजस्थान बनाने में युवा शक्ति की अहम भूमिका होगी। उनका कहना था कि राजकीय सेवाओं में युवाओं को प्रदेश एवं समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा करने एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर प्राप्त होता है।

यहां एक ऑडिटोरियम में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ में उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र देकर उत्कृष्ट राज्यकार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी जिला मुख्यालयों से जुड़े नवनियुक्त कर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार कार्यक्रम में सभी जिलों से 20 हजार से अधिक नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा को जब नौकरी मिलती है तो पूरे परिवार को आत्मबल की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए राज्य में नियमित रूप से ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के संकल्प पत्र के वादे को पूरा करने के लिए पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित कर रही है।

शर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए विभागों में रिक्त पदों एवं सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त पदों की कलेण्डर बनाकर भर्तियां आयोजित की जाएंगी तथा इस वर्ष विभिन्न राजकीय सेवाओं के 70 हजार पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ हमारी सरकार द्वारा अब तक 16,641 पदों पर नियुक्ति की गई है, 58 हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं, 11,500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई है जबकि 5,500 पदों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।’’

शर्मा ने युवाओं से भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा करने वाले सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बदल गई है और युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\