देश की खबरें | नगरीय निकायों का मनमाने तरीके से पुनर्गठन कर रही भाजपा सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राज्य में पंचायती राज एवं नगरीय निकायों के पुनर्गठन का काम मनमाने तरीके से कर रही है।

जयपुर, 30 अप्रैल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राज्य में पंचायती राज एवं नगरीय निकायों के पुनर्गठन का काम मनमाने तरीके से कर रही है।

गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘राजस्थान की भाजपा सरकार मनमाने तरीके से पंचायती राज एवं नगरीय निकायों का पुनर्गठन कर रही है। मैं ऐसा पहली बार देख रहा हूं कि सारे नियम-कानून तोड़े जा रहे हैं।’’

गहलोत के अनुसार, ‘‘जिलाधिकारियों ने जनता की आपत्तियां दर्ज करके आगे की कार्रवाई करने की बजाय हाथ खड़े कर दिए हैं और जिलाधिकारी कह रहे हैं कि हम कुछ नहीं कर पाएंगे, सारा काम राज्य सरकार के स्तर से हो रहा है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मिलकर येन-केन प्रकारेण पंचायती राज और नगर निकाय के चुनावों में जीत चाहते हैं। इसके लिए भरतपुर के जिला प्रमुख पद समेत कई जगह उपचुनाव तक नहीं करवाए गए। फिर ‘एक देश-एक चुनाव‘ के नाम पर कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव नहीं करवाए और अब ये वोट बैंक को साधकर जीतने के लिए नियमों एवं जनता की सहूलियत को भी अनदेखा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि न तो न्यूनतम एवं अधिकतम जनसंख्या के पैमाने को माना जा रहा है और न ही मुख्यालय से उचित दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। कहीं शहर से 10-10 किलोमीटर दूर के गांवों को नगरीय निकायों में मिलाया जा रहा है तो कहीं गांवों को इस तरह पंचायतों से जोड़ा जा रहा है कि पंचायत मुख्यालय पांच से 10 किलोमीटर तक दूर हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं कि इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं है। जनता में इसको लेकर आक्रोश पनप रहा है। जिलाधिकारियों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राजनीतिक दबाव में न आकर नियमानुसार सुसंगत तरीके से पूरी पुनर्गठन प्रक्रिया को अंजाम दें।’’

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स