देश की खबरें | विकास का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी हुई है भाजपा सरकार : भूपेंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार आज प्रदेश के विकास का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी हुई है जबकि राज्य भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी का अड्डा बन गया है।

भिवानी, 12 मई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार आज प्रदेश के विकास का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी हुई है जबकि राज्य भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी का अड्डा बन गया है।

हुड्डा ने कहा, ‘‘वर्ष 2014 में जो प्रदेश प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में देश में नंबर एक पर होता था, वह आज भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी का अड्डा बन गया है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई गयी। कोई नया उद्योग, यूनिवर्सिटी, अस्पताल, मेट्रो ट्रेन का एक इंच का भी विस्तार नहीं हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को स्थानीय लठियावाला जोहड़ के नजदीक स्थित कांग्रेस नेता अशोक कादियान के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि 25 जून को कांग्रेस द्वारा भिवानी में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ रैली का आयोजन किया जाएगा।

फसल खरीद मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आज किसान वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले तो किसानों की फसल का उठान नहीं किया और अब सिर्फ सात जिलों में सरसो की खरीद दो दिन के लिए फिर से शुरू कर किसान हितैषी होने का दिखावा कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसान के साथ आंखमिचौली खेल रही है। किसानों को ना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, और न ही समय पर फसल का उठान हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

-

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू