भरोसा खो चुकी है भाजपा सरकार : अखिलेश

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कोविड-19 संकट से निपटने में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं, दोनों सही, ठोस और सकारात्मक कदम उठाने की जगह छिटपुट फौरी निर्णयों से जनता को सिर्फ गुमराह कर रही हैं।

जमात

लखनऊ, 14 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वायरस संकट से निपटने में अदूरदर्शितापूर्ण और अव्यावहारिक निर्णयों के चलते पूरी तरह विफल हुई भाजपा सरकार श्रमिकों का भरोसा खो चुकी है।

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कोविड-19 संकट से निपटने में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं, दोनों सही, ठोस और सकारात्मक कदम उठाने की जगह छिटपुट फौरी निर्णयों से जनता को सिर्फ गुमराह कर रही हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों की दयनीय दशा पर सरकार सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है और लाचार मजदूरों की लगातार अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बीच पैदल अपने घर लौटने की जद्दोजहद के दौरान जगह-जगह मजदूरों और कामगारों के दुर्घटनाओं में मरने की खब़रें विचलित करने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी इस दुर्दशा के लिए भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों की हकीकत तो सब जान गए हैं। उन्होने कहा, ‘‘भाजपा सरकार लाख भरोसा दिलाये कि घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन पीड़ित श्रमिकों को सरकार पर भरोसा नहीं है।’’

अखिलेश ने कहा कि अमीरों को हवाई जहाज भेजकर एयरलिफ्ट कराने वाली भाजपा सरकार जमीन पर गाड़ियों के नीचे कुचले जा रहे मजदूरों की मौत पर असंवेदनशील रवैया क्यों अपना रही है? उन्होंने सवाल किया कि क्या ‘वंदेभारत मिशन‘ में देश की गरीब जनता नहीं आ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी