प्रवासियों की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार : आप

कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ देश के प्रमुख शहरी औद्योगिक केंद्रों से अपने गृह राज्यों की ओर जा रहे हैं। अक्सर वे पैदल जाते हुए या अन्य वाहनों में दिख रहे हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 17 मई आम आदमी पार्टी (आप) ने देश में प्रवासियों के संकट को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उनकी दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार "पूरी तरह से जिम्मेदार" है।

कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ देश के प्रमुख शहरी औद्योगिक केंद्रों से अपने गृह राज्यों की ओर जा रहे हैं। अक्सर वे पैदल जाते हुए या अन्य वाहनों में दिख रहे हैं।

आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, ‘‘आज, 1947 के बाद पहली बार, देश भर में श्रमिक दूसरे स्थानों पर जा रहे हैं। अपने गृह राज्य लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के प्रति बर्बर व्यवहार के लिए भाजपा की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।"

उन्होंने भाजपा नीत सरकार से प्रवासियों की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया।

आप नेता ने संवाददाताओं से कहा, "भाजपा ने अमीर लोगों और पूंजीपतियों को विदेशों से भारत वापस लाने के लिए शानदार जहाजों और निजी चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की। लेकिन भाजपा ने गरीब मजदूरों और प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में भेजने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।’’

कोरोना वायरस पर काबू के लिए 25 मार्च से भारत में लॉकडाउन है। इस घातक वायरस से अब तक 90,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,800 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर