देश की खबरें | भाजपा ने झारखंड चुनाव में 68 में से 33 टिकट राजनीतिक परिवार के लोगों को दिए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘परिवारवाद’ टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुद परिवारवाद की राजनीति में शामिल है और वह झारखंड विधानसभा चुनाव में जिन 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है उनमें से 33 सीट पर राजनीतिक परिवार से संबंधित लोगों को टिकट दिए हैं।

रांची, चार नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘परिवारवाद’ टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुद परिवारवाद की राजनीति में शामिल है और वह झारखंड विधानसभा चुनाव में जिन 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है उनमें से 33 सीट पर राजनीतिक परिवार से संबंधित लोगों को टिकट दिए हैं।

भाजपा राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 68 पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीट अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिन में गढ़वा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ‘परिवारवाद’ की राजनीति में विश्वास करते हैं।

यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्रीनेत ने कहा, ‘‘झारखंड में भाजपा ने 68 में से 33 टिकट उन लोगों को दिए हैं जो राजनीतिक परिवारों से आते हैं। उदाहरण के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की पुत्रवधू और चंपई सोरेन के बेटे को टिकट दिया गया। इसलिए भाजपा को ‘परिवारवाद’ के बारे में कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया रोककर बैठी है जिसे जारी करने पर राज्य के विकास में तेजी आ सकती थी।

उन्होंने दावा किया कि झारखंड में गठबंधन सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और उसका पांच साल का रिपोर्ट कार्ड उपलब्धियों से भरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की लगभग 57 लाख महिलाओं को मैय्यन सम्मान योजना के तहत 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसे यहां दोबारा गठबंधन सरकार बनने के बाद बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को झारखंड में होंगे और राज्य के और विकास का प्रारूप पेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड