देश की खबरें | भाजपा राज्य की 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार को उसकी चौथी वर्षगांठ पर जन आक्रोश रैलियों के माध्यम से घेरने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा एक दिसंबर से राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा निकालेगी।

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार को उसकी चौथी वर्षगांठ पर जन आक्रोश रैलियों के माध्यम से घेरने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा एक दिसंबर से राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा निकालेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी संगठनात्मक जिलों के समन्वयकों एवं सह समन्वयकों की कार्यशाला को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है।

‘जन आक्रोश यात्रा’ कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूनिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शासन में जनविरोधी नीतियों व वादाखिलाफी से हर वर्ग प्रताड़ित है।

उन्होंने कहा कि न केवल सत्ता विरोधी लहर है, बल्कि लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार बनने के दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन किसान अभी भी वादा पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि गांधी अपनी यात्रा के दौरान जब राजस्थान आएं तो उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा किए गए वादों का क्या हुआ।

भाजपा की राजस्थान इकाई की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ 25 नवंबर से सोशल मीडिया सहित जमीनी स्तर पर भी अभियान चलाया जाएगा। पार्टी 26 नवंबर को जयपुर में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और 27 नवंबर को पार्टी के नेता जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

राज्य स्तरीय रथयात्रा 29 नवंबर को जयपुर से, जिला स्तरीय रथ यात्रा 30 नवंबर से शुरू होगी और रथ यात्रा के साथ-साथ जन आक्रोश रैलियां एक दिसंबर से विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएंगी।

पार्टी 17 दिसंबर को अशोक गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाएगी। जन आक्रोश रैलियां 20 दिसंबर तक चलेंगी।

कार्यशाला में जिले व विधानसभा क्षेत्रों के 500 से अधिक समन्वयक व सह समन्वयक शामिल हुए।

कार्यशाला में प्रदेश महासचिव (संगठन) चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड