देश की खबरें | लोकसभा चुनाव के लिए यूसीसी को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा : शिवपाल सिंह यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर दुष्प्रचार कर रही है।

इटावा (उप्र), 30 जून समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर दुष्प्रचार कर रही है।

शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा।

यूसीसी को लेकर भाजपा के रुख पर जब उनसे सवाल किया गया तो यादव ने कहा, ‘‘जब भी चुनाव आते हैं, ये (भाजपा) लोग इस तरह का प्रचार करते हैं। उन्हें ना तो कुछ करना है और ना ही वे कुछ कर पाएंगे। वे चुनाव से पहले इस तरह की बातें करते रहेंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान समान नागरिक संहिता की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि संविधान में भी सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार होने का उल्लेख है। मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि वह तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति का रास्ता नहीं अपनाएगी। मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष समान नागरिक संहिता के मुद्दे का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने और भड़काने के लिए कर रहा है।

यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में एक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने यह भी आरोप लगाया कि जो भाजपा कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, उसकी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

सहारनपुर में बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। उन्‍होंने कहा, ''लोग ना तो पुलिस थानों में सुरक्षित हैं, ना पुलिस हिरासत में और ना ही अदालतों में और उन्हें खुलेआम मारा जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं।''

यादव ने कहा कि प्रदेश में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है, लेकिन भाजपा और सरकार झूठे दावे कर रही है और उसे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों की कोई चिंता नहीं है।

जनता के बीच भाजपा की साख गिरने का दावा करते हुए यादव ने कहा कि विकास का काम सपा ने पूरी तरह से किया, सडकें दी, पुल बनवाए, किसानों के कर्ज माफ किये और जनता को अन्य कई सुविधाएं दीं।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड