देश की खबरें | भाजपा को कमलनाथ की जरूरत नहीं है, उनके लिए दरवाजे बंद हैं: विजयवर्गीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अगले राजनीतिक कदम को लेकर बरकरार संशय के बीच कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की जरूरत नहीं है और उनके लिए पार्टी के दरवाजे बंद हैं।

जबलपुर, 22 फरवरी मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अगले राजनीतिक कदम को लेकर बरकरार संशय के बीच कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की जरूरत नहीं है और उनके लिए पार्टी के दरवाजे बंद हैं।

भाजपा के पूर्व महासचिव विजयवर्गीय कमलनाथ के उनकी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को लेकर पूछे गये सवालों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने कहा था कि हमारी पार्टी में कमलनाथ की कोई जरूरत नहीं है और यही वजह है कि उनके लिए दरवाजे बंद हैं।’’

पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ के नयी दिल्ली पहुंचने के बाद से ही अटकलें तेज हैं। हालांकि, कमलनाथ के विश्वासपात्र सज्जन सिंह वर्मा ने उनके भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है।

कमलनाथ के अगले राजनीतिक कदम पर संशय के बीच, उनके गढ़ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से पार्टी के कई स्थानीय नेता बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के संबंध में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणियों को लेकर पूछे गये सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उनके जैसे अन्य लोग हताश हैं।

विजयवर्गीय ने कहा कि वे जानते हैं कि उनका अब कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी के नेता अनुपयोगी हो गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘इसलिए हताशा में वे कुछ भी कह देते हैं।’’

खारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट