देश की खबरें | लोकतंत्र में विश्वास नहीं भाजपा को: डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राज्स्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि उसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

जयपुर, 26 मई कांग्रेस की राज्स्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि उसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य में राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस तीन सीटें जीतेगी।

भाजपा द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए दो प्रत्याशी उतारे जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘भाजपा कभी भी लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है ... वह तो खरीद-फरोख्त, डराने-धमकाने, नफरत का माहौल पैदा करने, धार्मिक बंटवारा करने में विश्वास करती है। उसकी कुचेष्टाएं चलती रहती हैं।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ राज्यसभा चुनाव में यह प्रावधान है कि विधायक को अपनी पार्टी के एजेंट को दिखाकर वोट करना होता है। लेकिन जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आई है तो लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। लोगों को प्रलोभन दिया जाता है। विधायक जिस दल से चुने जाते हैं उन्हें उससे इस्तीफे दिलाए जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह यहां राजस्थान की बात तो नहीं कर रहे हैं लेकिन और जहां भी राज्यसभा के चुनाव हुए हैं केंद्र सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ ये कुप्रयास करेंगे लेकिन हम सब एक हैं। राजस्थान में चार सीटों पर चुनाव है, उसमें से भाजपा को एक सीट मिलेगी तथा तीन सीट कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थक निर्दलीय को मिलेगी।’’

उल्लेखनीय है कि राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होंगे क्योंकि भाजपा के ओमप्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने जा रहा है।

राजस्थान की दो सौ सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, माकपा एवं भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं। राज्य से राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं।

डोटासारा ने कहा, ‘‘अब चुनौती लोकतंत्र को बचाने की है और इस लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\