देश की खबरें | भाजपा धर्म के नाम पर समाज को बांटती है, असली मुद्दों से भटकाती है ध्यान : तेजस्वी यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 'असली मुद्दों' से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।

देवघर (झारखंड), 16 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 'असली मुद्दों' से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने रोजगार सृजन, गरीबी उन्मूलन और महंगाई पर अंकुश लगाने जैसे 'असली मुद्दों' से निपटने के लिए कुछ नहीं किया।

यादव ने देवघर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, "भाजपा रोजगार सृजन, गरीबी उन्मूलन और महंगाई कम करने जैसे असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के इरादे से धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है। भाजपा ने इन मुद्दों से निपटने के लिए कुछ नहीं किया।"

यादव ने आरोप लगाया कि उन्होंने (भाजपा ने) झारखंड में हेमंत सोरने सरकार को गिराने की साजिश रची।

उन्होंने दावा किया कि जब वे विफल रहे तो उन्होंने सोरेन को जेल भेज दिया। भाजपा हमारे संविधान को बदलना और लोकतंत्र को नष्ट करना चाहती है।

उन्होंने मतदाताओं से भाजपा को झारखंड से बाहर करने की अपील की क्योंकि यह समाज में 'केवल नफरत फैलाती' है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\