देश की खबरें | भाजपा मोदी की लोकप्रियता पर निर्भर, उसके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं : प्रतिभा सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोगों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया है।

हमीरपुर, 12 जुलाई कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोगों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर निर्भर है।

हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकास कार्य किए होते तो उसे हर चीज में प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग लेने की जरूरत नहीं पड़ती, खासतौर पर विधानसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि हिमाचल में भाजपा सरकार के दिन लद चुके हैं, क्योंकि लोग उसके निराशाजनक प्रदर्शन से बहुत दुखी हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि कांग्रेस विकास नहीं चाहती, सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी जनता को अपनी पिछली सरकारों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जागरूक करेगी।

उन्होंने कि उम्मीद जताई कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मंच साझा किया और लोगों से आने वाले चुनावों में कांग्रेस का साथ देने और भाजपा को खारिज करने का आह्वान किया।

नेताओं ने कहा कि पार्टी एकजुट है और कांग्रेस आलाकमान के फैसले सबको स्वीकार होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी