देश की खबरें | भाजपा ने यमुना में आई बाढ़ पर चर्चा करने के लिए विस सत्र बुलाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को मांग की कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार यमुना में आई बाढ़ पर चर्चा के लिए विधानसभा का सत्र बुलाए। भाजपा ने इसके साथ ही दावा किया कि प्रभावित लोगों के लिए सरकार द्वारा घोषित मुआवजा "बहुत कम" है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को मांग की कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार यमुना में आई बाढ़ पर चर्चा के लिए विधानसभा का सत्र बुलाए। भाजपा ने इसके साथ ही दावा किया कि प्रभावित लोगों के लिए सरकार द्वारा घोषित मुआवजा "बहुत कम" है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि कितने बाढ़ प्रभावित लोगों को उनकी सरकार ने 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी है?

सचदेवा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ यह मुआवजा उन प्रभावित लोगों के लिए बहुत कम है जिन्होंने अपना सारा सामान और आजीविका के साधन खो दिए हैं। 10,000 रुपये से कोई अपना मासिक खर्च भी पूरा नहीं कर सकता।”

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मांग की कि केजरीवाल सरकार को तुरंत विधानसभा का मानसून सत्र बुलाना चाहिए और राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ पर चर्चा करनी चाहिए।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, दिल्ली में यमुना नदी बृहस्पतिवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही थी। हालांकि शाम को यह जलस्तर धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गया।

यमुना का जलस्तर 13 जुलाई को 208.66 मीटर तक हो गया था जिसके बाद नदी का पानी शहर के कई अहम इलाकों में पहुंच गया। यमुना का जलस्तर सितंबर 1978 में 207.49 मीटर पर पहुंच गया था।

बाढ़ के कारण 27,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और संपत्ति तथा व्यवसाय के मामले में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू