देश की खबरें | भाजपा ने 100 साल में दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी करने पर नीतीश की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने यह भविष्यवाणी करके राज्य को "हंसी का पात्र" बना दिया है कि अब से 100 साल बाद दुनिया खत्म हो जाएगी।

पटना, आठ अगस्त बिहार में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने यह भविष्यवाणी करके राज्य को "हंसी का पात्र" बना दिया है कि अब से 100 साल बाद दुनिया खत्म हो जाएगी।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक दिन पहले यहां बिहार संग्रहालय द्विवार्षिक के उद्घाटन में भाग लेने आए देश-विदेश के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कुमार द्वारा दिये गए भाषण की कड़ी आलोचना की।

तीस मिनट से अधिक समय के अपने भाषण में, कुमार ने लोगों द्वारा ‘डेटा स्टोर’ करने के लिए अपने मोबाइल फोन का तेजी से उपयोग करने और कागज का उपयोग पूरी तरह से छोड़ने को लेकर चिंता व्यक्त की।

कुमार ने चेतावनी दी कि ‘‘इस दर से, दुनिया 100 साल से अधिक समय तक नहीं टिक पाएगी", लेकिन साथ ही यह भी कहा, ‘‘मैंने ऐसा मजाक में कहा होगा। मुझे चिंता करने की क्या जरूरत है। मैं पहले ही 73 वर्ष का हो चुका हूं और अब मेरे जाने का समय हो गया है।’’

जनता दल (युनाइटेड) नेता कुमार एक तरह से यह संकेत देते रहे हैं कि वह चाहेंगे कि राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव अगले विधानसभा चुनाव में कमान संभालें।

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री कुमार इस तरह की टिप्पणी करके हंसी का पात्र बन गए हैं। उन्होंने अगले 100 वर्षों में हर व्यवस्था के ध्वस्त होने की भविष्यवाणी को "बकवास" करार दिया।

आनंद ने सवाल करते हुए कहा, ‘‘इस कागज रहित समय में, वह कागज के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। वह तकनीकी प्रगति से क्यों डरते हैं।’’ आनंद ने कहा, ‘‘हो सकता है नीतीश जी किसी बीमारी से पीड़ित हों, जिसके लिए उन्हें चिकित्सक के पास तत्काल जाने की आवश्यकता है।’’

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सत्तर साल के व्यक्ति ने "लालूजी (राजद प्रमुख) की गोद में बैठकर और प्रधानमंत्री बनने का दिवास्वप्न देखकर अपनी इंद्रियों के साथ-साथ विवेक भी खो दिया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Mumbai Metro Line 4 Work Halted: मुलुंड हादसे के बाद MMRDA का बड़ा फैसला, सुरक्षा जांच पूरी होने तक मुंबई मेट्रो-4 का निर्माण कार्य रोका गया

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Prediction: अहम मुकाबले में इटली को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\