देश की खबरें | भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा: मोदी ने भारत को प्राथमिकता दी, संप्रग ने परिवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम ‘लैंडर’ के उतरने के स्थान को ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ नाम देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया है। साथ ही, कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि यदि यह (कांग्रेस) शासन में होती तो इसने इस स्थल का नाम ‘इंदिरा प्वाइंट’ या ‘राजीव प्वाइंट’ रख दिया होता।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम ‘लैंडर’ के उतरने के स्थान को ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ नाम देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया है। साथ ही, कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि यदि यह (कांग्रेस) शासन में होती तो इसने इस स्थल का नाम ‘इंदिरा प्वाइंट’ या ‘राजीव प्वाइंट’ रख दिया होता।

शिखर वार्ता के उपरांत यूनान की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह को छूने की जगह को शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया जाएगा और 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान जिस स्थान पर चंद्रयान-2 लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और अपने निशान छोड़े थे, उसे ‘तिरंगा प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा।

प्रधानमंत्री की घोषणा की सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को प्राथमिकता दी। संप्रग ने परिवार को ज्यादा महत्व दिया।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने चंद्रयान-1 ‘इम्पैक्ट प्रोब’ वाले स्थान को ‘जवाहर प्वाइंट’ नाम दिया था।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यदि संप्रग (सत्ता में) होती तो उसने चंद्रयान-2 और 3 कभी नहीं भेजा होता, तथा यदि उसने ऐसा किया भी होता तो इनका नाम इंदिरा प्वाइंट और राजीव प्वाइंट दिया होता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\