देश की खबरें | भाजपा ने कुरान की आयतों पर रिजवी की एससी याचिका की निंदा करती है- शाहनवाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के कुरान की कुछ आयतों को हटाने के लिए उच्चतम न्यायालय का रूख करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा उनकी पार्टी दृढ़ता से उन लोगों के खिलाफ है जो किसी भी धार्मिक ग्रंथ का अपमान करते हैं।

पटना, 16 मार्च उत्तरप्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के कुरान की कुछ आयतों को हटाने के लिए उच्चतम न्यायालय का रूख करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा उनकी पार्टी दृढ़ता से उन लोगों के खिलाफ है जो किसी भी धार्मिक ग्रंथ का अपमान करते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि रिजवी को इस तरह के कृत्य में लिप्त होकर देश का माहौल खराब नहीं करना चाहिए।

हुसैन ने कहा, ‘‘मैं वसीम रिज़वी की उक्त याचिका की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं । यह मेरी पार्टी का रूख है कि कुरान सहित किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में बेतुकी बातें कहना एक अत्यंत निंदनीय कार्य है।’’

उन्हेांने कहा कि भाजपा उन लोगों के खिलाफ है जो किसी भी धार्मिक ग्रंथ का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कुरान या किसी भी धार्मिक ग्रंथों के किसी भी बदलाव के पक्ष में नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी रिजवी के विचारों को स्वीकार नहीं करती है क्योंकि यह लोगों की भावनाओं को आहत करता है और उन्हें लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है।

रिजवी ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए कुरान के 26 आयतों को हटाने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू