देश की खबरें | भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूरे प्रदेश में भारतीय जनसंघ के अध्‍यक्ष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया। पार्टी ने इसके साथ ही शोषित, पीड़ित, निर्धन व निरीह व्यक्तियों के समग्र उत्थान अंत्योदय के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। भाजपा मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गयी।

लखनऊ, 11 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूरे प्रदेश में भारतीय जनसंघ के अध्‍यक्ष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया। पार्टी ने इसके साथ ही शोषित, पीड़ित, निर्धन व निरीह व्यक्तियों के समग्र उत्थान अंत्योदय के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। भाजपा मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गयी।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उधर पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृतिका पर सुबह भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। दुबे ने बताया कि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को शोषित, पीड़ित, निर्धन व निरीह व्यक्तियों के समग्र उत्थान अंत्योदय के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया गया।

बयान के अनुसार चौधरी ने कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा के कारण सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही एवं सर्वसमावेशी राजनैतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन में निहित है।

चौधरी ने कहा कि ‘‘पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पार्टी ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाती है, क्योंकि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और मानव सेवा के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा हमें दीनदयाल जी से प्राप्त हुई है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा कर रही है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की सहजता, सरलता व सादगी उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now