देश की खबरें | दिल्ली की सभी सात सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट के रूझान में भाजपा उम्मीदवारों के बढ़त बनाने पर यहां पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है।

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट के रूझान में भाजपा उम्मीदवारों के बढ़त बनाने पर यहां पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शंख और ढोल बजाकर जश्न मनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए।

निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर भाजपा आगे है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी 79,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं।

खुशी से झूमते हुए पार्टी समर्थकों ने प्रधानमंत्री मोदी की एक बड़ी तस्वीर लगाकर पूजा का आयोजन किया।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार चांदनी चौक सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल शुरू में कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल से पीछे थे, लेकिन बाद में उन्होंने 19,120 से अधिक मतों की बढ़त हासिल कर ली।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार 79,071 मतों से आगे हैं।

पश्चिम दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ‘आप’ के महाबल मिश्रा से 69,296 मतों से आगे हैं, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया 1,05,266 मतों से आगे हैं।

पूर्वी दिल्ली सीट पर ‘आप’ के कुलदीप कुमार भाजपा के हर्ष मल्होत्रा ​​से 14,134 मतों से पीछे हैं।

दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ‘आप’ के सही राम पहलवान से 63,675 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की बांसुरी स्वराज 27,136 मतों से आगे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस-आप गठबंधन से है। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी