ताजा खबरें | भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर ने बिजली कटौती को लेकर पंजाब की आप सरकार पर साधा निशाना

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन वह लोगों के वास्ते निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही।

पटियाला (पंजाब), 25 मई पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन वह लोगों के वास्ते निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है तथा राज्य सरकार बिजली की कटौती के माध्यम से गलत नीतियों को छिपाने की कोशिश कर रही है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने अघोषित बिजली कटौती की निंदा की और कहा कि लोगों के लिए विद्युत कटौती के कारण घर में रह पाना मुश्किल हो गया है, जबकि राज्य में छोटे एवं बड़े उद्योगों को बड़ा वित्तीय घाटा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण पंजाब में बिजली की मांग 14000 मेगावाट के पार चली गयी है, लेकिन अघोषित बिजली कटौती दो से तीन गुणा बढ़ गयी है।

कौर ने कहा कि रखरखाव कार्य के नाम पर बिजली की कटौती किये जाने का दावा कर लोगों को अंधेरे में रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आम आदमी पार्टी ने प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन वह बिजली की मांग को पूरा करने में विफल रही। पंजाब सरकार को उष्ण लहर के आलोक में जो तैयारी करनी चाहिए थी, वह उसे नहीं कर पायी।’’

परनीत कौर इस लोकसभा चुनाव में पांचवीं बार संसद पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\