Madhavi Latha Assets: हैदराबाद से BJP उम्मीदवार माधवी लता के पास 218 करोड़ रुपये की है संपत्ति, EC के हलफनामे में दिया विवरण

हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के माधवी लता ने बुधवार को अपने परिवार की चल और अचल संपत्ति 218.28 करोड़ रुपये घोषित की।

BJP Candidate Madhavi Latha -Imstagram

Hyderabad BJP Candidate Madhavi Latha Assets: हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के माधवी लता ने बुधवार को अपने परिवार की चल और अचल संपत्ति 218.28 करोड़ रुपये घोषित की. लता के परिवार पर 27 करोड़ रुपये की देनदारी है. भाजपा उम्मीदवार के परिवार के पास विरिंची लिमिटेड में 94.44 करोड़ रुपये की कीमत के 2.94 करोड़ शेयर हैं.  लता के पति विश्वनाथ कोमपल्ले आईआईटी मद्रास से पढ़ाई कर चुके हैं और फिनटेक व हेल्थकेयर कंपनी के संस्थापक हैं.

बीजेपी माधवी लता द्वारा दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार, परिवार के पास 165.46 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 55.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. जो किसी एक राजनेता के लिए बड़ी संपत्ति हैं.यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: ‘मोदी सरकार की किस योजना में हिंदू-मुसलमान लिखा है?’,असदुद्दीन ओवैसी पर भडकीं हैदराबाद से BJP उम्मीदवार माधवी लता

हैदराबाद सीट पर उनका मुकाबला ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख व मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद वलीउल्लाह समीर से होगा. कांग्रेस ने इस सीट से बुधवार को एक सूची जारी कर मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को हैदराबाद लोकसभा  सीट से चुनाव मैदान में उतारा.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड