देश की खबरें | मणिपुर में भाजपा सबसे बड़े दल के तौर पर उभर सकती है : एग्जिट पोल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में अधिकांश एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़े दल के तौर पर उभर सकती है। राज्य में दो चरणों में 28 फरवरी और पांच मार्च को चुनाव हुए थे।
इंफाल, सात मार्च मणिपुर में अधिकांश एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़े दल के तौर पर उभर सकती है। राज्य में दो चरणों में 28 फरवरी और पांच मार्च को चुनाव हुए थे।
‘जी न्यूज-डिजाइनबॉक्स्ड’ के अनुसार, भगवा पार्टी को 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को संभवतः 12-17 सीटें मिलेंगी।
‘इंडियाटीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च’ ने भाजपा के लिए 26-31 सीटों का अनुमान लगाया है जबकि कांग्रेस को 12-17 सीटें और अन्य पार्टियों को 11-22 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
लगभग हर एग्जिट पोल के अनुमानों में, कांग्रेस को पिछले चुनाव की तुलना में कम सीटें हासिल होती दिख रही हैं। पार्टी ने 2017 में 28 सीटें जीती थीं जो बहुमत के आंकड़े से तीन कम थी।
भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को लेकर सभी एग्जिट पोल एकमत दिखे। 2017 में 22 सीटें जीतने वाले भगवा खेमे ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाने के लिए एनपीपी और अन्य क्षेत्रीय संगठनों के साथ गठबंधन किया था।
दिलचस्प बात यह है कि इस बार गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी दलों के विधानसभा के बड़े हिस्से पर कब्जा करने की उम्मीद की जा रही है।
इंडिया न्यूज ने भाजपा के लिए 23-28 सीटों, कांग्रेस के लिए 10-14 और अन्य पार्टियों के लिए 19-26 सीटों का अनुमान लगाया है।
राज्य विधानसभा चुनावों के लिये मतगणना 10 मार्च को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)