देश की खबरें | भाजपा ने राहुल गांधी को ‘जयचंद’ बताया, कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई करने संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर शनिवार को तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस को उन्हें फौरन पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना जयचंद से की।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई करने संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर शनिवार को तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस को उन्हें फौरन पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना जयचंद से की।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ‘‘रिमोट से संचालित’’ नहीं होते हैं और अगर विपक्षी दल देश के साथ खड़ा है तो राहुल को उनकी टिप्पणियों के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए, जिसने भारत का ‘‘अपमान’’ किया है और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा है।

भाटिया ने गांधी की तुलना कन्नौज के राजा जयचंद से की जिन्हें कुछ ऐतिहासिक वृत्तांत में भारत से गद्दारी करने वाला व्यक्ति बताया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ने की कोशिश लगातार करते रहे हैं चाहे पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले हों या गलवान घाटी में झड़प हो, जिसमें 20 जवान शहीद हो गए थे।

भाजपा नेता ने कहा कि गांधी ने पाकिस्तान में आतंकवादियों पर सशस्त्र बलों के हमले का कथित सबूत मांगा था जबकि उन्होंने गलवान झड़प के बाद प्रधानमंत्री को ‘‘सरेंडर मोदी’’ बताया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से उनके पाप धुल नहीं जाएंगे, लेकिन इससे कम से कम यह दिखेगा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है।

गौरतलब है कि राहुल ने शुक्रवार को जयपुर में अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को ‘‘नजरअंदाज’’ करने की कोशिश कर रही है।

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी जवानों के बीच हाल ही में हुई झड़प के संदर्भ में उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में भारतीय जवानों की ‘‘पिटाई’’ की जा रही है।

भाटिया ने पत्रकारों से कहा कि अगर कांग्रेस अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो इसका मतलब यह होगा कि उनका बयान विपक्षी दल की मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल कम और भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा अधिक बन गई है।

भाटिया ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की पिटाई की और उन्हें खदेड़ दिया तथा देश के प्रत्येक नागरिक को उन पर गर्व है। उन्होंने पूछा, ‘‘भारत के जयचंद, राहुल गांधी हमारे वीर सैनिकों का मनोबल क्यों तोड़ रहे हैं?’’

उन्होंने कहा कि देश के जवानों द्वारा अपनी वीरता का प्रदर्शन करने से प्रत्येक भारतीय नागरिक खुश है जबकि उसके दुश्मन और कांग्रेस को काफी दर्द हुआ।

उन्होंने कहा कि यह 1962 का भारत नहीं रहा क्योंकि उसके वीर जवानों के पास मोदी का मजबूत राजनीतिक नेतृत्व भी है।

भाटिया ने दावा किया कि पिछले आठ से अधिक साल में किसी ने भी एक इंच भारतीय क्षेत्र पर कब्जा नहीं जमाया है। कोई भी भारत को डरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि देश अब दुनिया को राह दिखा रहा है।

भाटिया ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा संसद में दिए एक जवाब का हवाला दिया कि चीन ने भारत के 43,180 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है और यह उसके शासन में हुआ था।

विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हुए उसके समझौते का जिक्र किया और कहा कि इसकी बातें सार्वजनिक की जानी चाहिए।

भाटिया ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह समझौते का हिस्सा है कि कांग्रेस कभी चीन की निंदा नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी इसकी जानकारियां साझा न करके देश को धोखा देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट