देश की खबरें | भाजपा ने राहुल को देशद्रोही बताया : कहा, उनकी टिप्पणी ईडी की कार्रवाई की हताशा दर्शाती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ टिप्पणी को लेकर सोमवार को राहुल गांधी को ‘‘देशद्रोही’’ करार दिया और उन पर ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर निर्वाचन आयोग पर अपनी भड़ास निकालने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ टिप्पणी को लेकर सोमवार को राहुल गांधी को ‘‘देशद्रोही’’ करार दिया और उन पर ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर निर्वाचन आयोग पर अपनी भड़ास निकालने का आरोप लगाया।

अमेरिका की यात्रा पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने कथित तौर पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन की जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग की (सरकार से) मिलीभगत है।

गांधी की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘आप प्रवर्तन निदेशालय (की ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में कार्रवाई) की वजह से निर्वाचन आयोग पर भड़ास निकाल रहे हैं। ऐसा करने से कुछ हासिल नहीं होगा।’’

उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ईडी आपको नहीं छोड़ेगा क्योंकि एजेंसियां ​तथ्यों के आधार पर काम करती हैं और ‘नेशनल हेराल्ड’ मामला एकदम स्पष्ट मामला है। आपको नहीं छोड़ा जाएगा। आप और आपकी मां को अपराध के जरिए अर्जित आय के साथ पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी दोनों सलाखों के पीछे जाएंगे।

पात्रा ने कहा, ‘‘आप देशद्रोही हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि आपने विदेशी धरती पर भारतीय संस्थाओं और भारतीय लोकतंत्र का अपमान किया है बल्कि इसलिए भी कि आपने और आपकी मां ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में देश के करोड़ों रुपये का गबन किया है। आप और आपकी मां इससे बच नहीं पाएंगे।’’

भाजपा प्रवक्ता ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले पर देश भर में प्रेस वार्ता करने के कांग्रेस के फैसले पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बचाने के लिए "अशांति का माहौल" बनाने का प्रयास कर रही है।

ईडी ने हाल में ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ दिल्ली की एक विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें उन पर कथित तौर पर 988 करोड़ रुपये के धन शोधन का आरोप लगाया गया है।

पात्रा ने आरोप लगाया कि इस मामले में "फर्जी दान, फर्जी विज्ञापन और फर्जी किराए" के जरिए धन अर्जित किया गया।

उन्होंने कहा, "ईडी का कहना है कि इस मामले में अपराध की कीमत 988 करोड़ रुपये है।" भाजपा नेता ने कहा, "उन्हें माफ नहीं किया जाएगा... कानून के लंबे हाथ उन्हें पकड़ लेंगे।"

भाजपा प्रवक्ता ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की और उनसे पूछा कि क्या कांग्रेस और उसके सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का निर्वाचन आयोग के साथ कोई मिलभगत थी, जिसके कारण गठबंधन को पिछले साल झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने में मदद मिली।

उन्होंने राहुल गांधी से यह भी पूछा कि क्या निर्वाचन आयोग से तब भी मिलीभगत की गयी थी जब उनकी बहन एवं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा केरल की वायनाड सीट से लोकसभा के लिए चुनी गई थीं।

पात्रा ने कहा, “ 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें और कांग्रेस को 99 सीटें मिली। कांग्रेस तब नतीजों को अपनी जीत और भाजपा की हार बता रही थी। क्या तब निर्वाचन आयोग ने मिलीभगत कर ली थी?”

उन्होंने कहा कि हालांकि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, लेकिन वास्तव में वह अपनी पार्टी और देश की जनता की नजर में बिना पद वाले नेता हैं।

पात्रा ने कहा, "वह अक्षम और राजनीतिक रूप से अयोग्य हैं, जो हमेशा झूठे आरोपों का सहारा लेकर यह साबित करते हैं कि वह एक नेता हैं। अमेरिका और अन्य देशों में वह जो कर रहे हैं, वह उनकी असफलताओं से उत्पन्न हताशा का परिणाम है।"

उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी भारत में राजनीति नहीं कर सकते तो उन्हें किसी अन्य देश से चुनाव लड़ना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट