देश की खबरें | महिलाओं के खिलाफ ‘बढ़ते’ अपराधों को लेकर भाजपा का प्रदेश सरकार पर वार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और अपराध की “बढ़ती” घटनाओं पर शनिवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा मांगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा, 10 अक्टूबर राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और अपराध की “बढ़ती” घटनाओं पर शनिवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा मांगा।

उन्होंने कहा कि बीते 20 महीनों के दौरान प्रदेश में अपराध दर तेजी से बढ़ी है और गृह मंत्रालय का जिम्मा भी संभालने वाले गहलोत को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़े | DU First Cut Off List 2020-21: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए जारी की पहली कट-ऑफ लिस्ट, जानिए अहम जानकारी.

पूनियां ने कहा, “राजस्थान में अशोक गहलोत के शासन में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और अपराध के मामलों में जिस तरह से बढ़ोतरी हो रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण और भयावह है।”

भाजपा नेता जिले के एक दिन के दौरे के दौरान संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पर जाकर उनके पिता श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

पूनियां ने कहा, “बीते 20 महीनों के दौरान भादंसं की धाराओं के तहत दर्ज 3,05,000 मामलों समेत कम से कम 4,35,000 मामले प्रदेश में दर्ज हुए हैं। इनमें से करीब 10 प्रतिशत गंभीर अपराधों के हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले 14.8 प्रतिशत बढ़ गए हैं।”

उन्होंने कहा, “सरकार ने लोगों का भरोसा खो दिया है। सरकार प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम है…।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई