देश की खबरें | भाजपा ने बिहार की दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

पटना, नौ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

इन उपचुनाव को सात दलों वाले सत्तारूढ़ “महागठबंधन” के सामने भाजपा की पहली चुनावी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, गोपालगंज से पार्टी के विधायक रहे सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी उम्मीदवार होंगी।

सिंह (59) का किडनी प्रतिरोपण से संबंधित जटिलताओं के कारण 16 अगस्त को निधन हो गया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। उनके निधन से ठीक एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बना ली थी। सिंह की पत्नी उनके पक्ष में उत्पन्न सहानुभूति की लहर को भुनाने की कोशिश करेंगी।

मोकामा में, चार बार के विधायक व बाहुबली अनंत कुमार सिंह को अयोग्य करार दिए जाने के बाद उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है। भाजपा ने इस सीट से सोनम देवी को टिकट दिया है। सोनम देवी स्थानीय बाहुबली नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पत्नी हैं। ललन सिंह की अनंत सिंह के साथ पुरानी अदावत रही है।

सोनम देवी के पति ललन सिंह ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद भाजपा की तरफ से सोनम देवी की उम्मीदवारी की घोषणा की गई। ललन सिंह 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले टिकट मिलने की आस में जद(यू) में शामिल हुए थे। तब से उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था, जिससे वह नाराज थे।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा सीट से राजद का टिकट पाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन ने अभी इस संबंध में फैसला नहीं किया है कि कौन सी पार्टी दोनों सीट पर होने वाले उपचुनाव में लड़ेगी। सत्तारूढ़ महागठबंधन में राजद, जद (यू), कांग्रेस, भाकपा (माले), माकपा, भाकपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) शामिल है।

दोनों सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट