देश की खबरें | हमारे नेताओं को सता रही भाजपा व केंद्र सरकार : खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं को सता रही हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के नाम पर अमीरों की मदद कर रहे हैं।

जयपुर, छह नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं को सता रही हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के नाम पर अमीरों की मदद कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जोधपुर में 'कांग्रेस गारंटी संवाद' कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज भाजपा के लोग और केंद्र सरकार हमारे नेताओं को सताने का काम कर रहे हैं। जो अच्छा काम कर रहे हैं उनको परेशान करने वाले कौन हैं?.. मोदी साहब हैं और भाजपा है।’’

खरगे ने कहा कि अच्छा काम करने से जनता को ही फायदा होता है, उसका लाभ मुख्यमंत्री या कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर तो नहीं जाएगा, लेकिन चंद लोग, जनता का भला नहीं चाहते।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां जाते हैं वहां पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) या इनकम टैक्स वालों को भेज देते हैं।

खरगे ने कहा, ‘‘ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई.... मोदी साहब जहां जाते हैं, पहले इन तीन एजेंसियों को प्रचार के लिए भेज देते हैं। उनको भेजकर फिर बाद में वे जाकर भाषण देते हैं।’’

खरगे ने कहा, ‘‘मैं आपको यही कहना चाहता हूं कि गरीबों के नाम पर अमीरों को जो पैसा दिया जा रहा है वह मोदी साहब दे रहे हैं। गरीबों को नहीं दे रहे, दूसरी तरफ अपने दोस्तों को दे रहे हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमेशा लोग बोलते हैं कि कोई भी राजा हो, कोई मुख्यमंत्री हो, वह गरीबों की मदद करता है। लेकिन यहां उलटा है। यहां गरीब के वोट से अमीर की मदद की जा रही है। इनके जमाने में अमीर अमीर बनता जा रहा है गरीब गरीब होता जा रहा है।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में ईडी का आतंक है। यह मुद्दा बनेगा इस चुनाव में। जानबूझकर कांग्रेस नेताओं को तंग किया जा रहा है। चुनाव में माहौल हमारे पक्ष में है और सत्ता पक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें