देश की खबरें | संदेशखालि पर भाजपा ने फिर बोला तृणमूल पर हमला, ममता पर लगाया शेख को बचाने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को विपक्ष पर हमला बोला और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार अपनी पार्टी के निलंबित नेता शाहजहां शेख को बचा रही है।

नयी दिल्ली, आठ मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को विपक्ष पर हमला बोला और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार अपनी पार्टी के निलंबित नेता शाहजहां शेख को बचा रही है।

शेख पर पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप है।

पूनावाला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एक तरफ प्रधानमंत्री 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ममता दीदी पश्चिम बंगाल के संदेशखालि से 'शाहजहां बचाओ' का संदेश दे रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसे अभियान चलाते हैं लेकिन महिला सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं करते।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए पूनावाला ने कहा कि अभियान और नारे लगाने के बजाय, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अभियान शुरू कर रहे हैं लेकिन उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि वह जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रहे हैं। वह केंद्रीय एजेंसियों के सामने पेश होने में इतना संकोच क्यों कर रहे हैं?’’

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ के नारे के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

देश में आम चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू