देश की खबरें | भाजपा ने सरकार पर लगाया वनवासियों को धोखा देने का आरोप, हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए वनवासियों और आदिवासियों को सही मूल्य दिलाने में विफल रही है।

रायपुर, 22 मार्च छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए वनवासियों और आदिवासियों को सही मूल्य दिलाने में विफल रही है।

भाजपा ने इस विषय पर काम रोककर कर चर्चा कराने की मांग की। अध्यक्ष ने विपक्ष की मांग खारिज कर दी तो सदन में हंगामा हुआ। हंगामें के बीच विधानसभा की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी।

विधानसभा में आज शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनकी पार्टी के विधायकों ने सत्ताधारी कांग्रेस पर "आदिवासी विरोधी" होने का आरोप लगाया और कहा कि 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सरकार ने पिछली सरकार द्वारा चलाई जा रही 'चरण पादुका' योजना को बंद कर दिया।

भाजपा विधायकों ने कहा कि 2017 में जब भाजपा का शासन था, तब 17.10 लाख बोरी तेंदूपत्ता एकत्र किया गया था और इसकी नीलामी के बाद, वन समितियों को 1358 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि 2021 में संग्रह घटकर 13 लाख बोरी रह गया और वन समितियों को केवल 704 करोड़ रुपये मिले।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तेंदू पत्ते की कीमत 2500 रुपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 4,000 रुपये प्रति बोरी कर दी, लेकिन वनवासियों को भाजपा सरकार के दौरान दिए जाने वाले पैसे की तुलना में कम पैसा मिल रहा है।

भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने न तो वनवासियों के लिए कोई योजना शुरू की और न ही तेंदू पत्ता संग्रहण के लिए उन्हें सही मूल्य प्रदान किया। उन्होंने स्थगन प्रस्ताव नोटिस देकर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

जब कांग्रेस विधायकों ने आरोपों का विरोध किया तब सदन में हंगामा हो गया।

जैसे ही अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को खारिज किया भाजपा सदस्यों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट