देश की खबरें | भाजपा ने जयपुर बम व‍िस्‍फोट मामले में राज्‍य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्‍य की कांग्रेस सरकार पर जयपुर बम व‍िस्‍फोट मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में सरकार को उच्चतम न्यायालय में मजबूत अपील करने की मांग की है।

जयपुर, तीन अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्‍य की कांग्रेस सरकार पर जयपुर बम व‍िस्‍फोट मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में सरकार को उच्चतम न्यायालय में मजबूत अपील करने की मांग की है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा क‍ि जयपुर बम व‍िस्‍फोट मामले में राजस्थान सरकार ने जो लापरवाही की है, इसके लिए सरकार को उच्चतम न्यायालय में मजबूत अपील करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने 29 मार्च (बुधवार) को इस मामले में निचली अदालत का फैसला पलटते हुए उन चार आरोपियों को बरी कर दिया जिन्हें विशेष अदालत ने 2019 में फांसी की सजा सुनाई थी।

उच्च न्यायालय ने इसके साथ ही 'खराब' जांच के लिए भी जांच एजेंसी को फटकार लगाई थी।

चतुर्वेदी ने कहा, 'निचली अदालत ने तथ्यों के आधार पर व प्रभावी पैरवी से आरोपियों को सजा दी लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने उच्‍च न्‍यायालय में मामले में प्रभावी पैरवी नहीं की, इसका जिम्मेदार कौन है, यह प्रश्न जयपुर की जनता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछती है।'

उन्होंने कहा कि बम धमाके के समय राजस्थान में भाजपा की सरकार थी जो इस केस को व‍िशेष अदालत में ले जाकर गुनहगारों को फांसी की सजा तक लेकर गई लेकिन जैसे ही राजस्थान में कांग्रेस सरकार आई तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए परिणाम जनता के सामने है।

उन्होंने आरोप लगाया क‍ि बम धमाका मामले में सरकार ने लापरवाही की पराकाष्ठा की है।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि राजस्थान सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने का झूठा ढोंग बंद कर वास्तविकता में न्याय दिलाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड