ताजा खबरें | ओडिशा में बीजद 'अस्त' और कांग्रेस पस्त, भाजपा को लेकर लोग हैं आश्वस्त: मोदी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. (तस्वीर सहित)

(तस्वीर सहित)

बरहामपुर (ओडिशा), छह मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 'अस्त' हो रहा है जबकि विपक्षी कांग्रेस 'पस्त' है, लिहाजा लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर आश्वस्त हैं।

राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार की 'एक्सपायरी डेट' चार जून है। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं और परिणाम चार जून को सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता ने 50 साल तक कांग्रेस के शासन को देखा और पिछले 25 साल से बीजद को देख रही है। मोदी ने लोगों से ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए भाजपा को एक मौका देने का आग्रह किया।

मोदी ने कहा, "सभी ने देखा कि क्या हुआ। ओडिशा की भूमि उर्वरक है, यह खनिज संपदा से संपन्न है। यहां समुद्र तट भी हैं। बरहामपुर जैसा व्यवसायिक केन्द्र है। यहां संस्कृति और विरासत... क्या नहीं है। फिर भी समृद्ध ओडिशा के लोग गरीब रह गए। इस पाप का कौन जिम्मेदार है। जवाब साफ है। कांग्रेस और बीजद।"

उन्होंने कहा, "लेकिन अब ओडिशा में बीजद अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है।"

बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो उड़िया और संस्कृति को समझता हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट