विदेश की खबरें | कड़ाके की ठंड, यात्रा व्यवधान : अमेरिका में जानलेवा तूफान का कहर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में तूफान से कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। हजारों घरों और व्यवसायों की बिजली गुल है। मृतकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका है। देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी को ठंड के मौसम संबंधी किसी न किसी परामर्श या चेतावनी का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका में तूफान से कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। हजारों घरों और व्यवसायों की बिजली गुल है। मृतकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका है। देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी को ठंड के मौसम संबंधी किसी न किसी परामर्श या चेतावनी का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने रविवार को कहा कि अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र का आधा हिस्सा ठंडी हवाओं की चपेट में है।

तूफान संबंधी हवाएं और हिमपात ने बफ़ेलो के लिए भी स्थिति कठिन कर दी है।

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि शनिवार को शहर में वाहन फंसे नजर आए। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंध का सम्मान करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डा मंगलवार सुबह तक बंद रहेगा।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि बफ़ेलो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह सात बजे कुल 43 इंच (1.1 मीटर) बर्फ जमी थी।

पुलिस ने रविवार शाम कहा कि तूफान के दौरान लूटपाट की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं।

हालात ऐसे हैं कि कुछ लोग अपनी कारों में मृत मिले और कुछ लोग सड़कों पर मृत अवस्था में मिले।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे भी लोग हैं जो दो दिन से अधिक समय से अपनी कारों में फंसे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट